फलावदा। नकाबपोश बदमाशों का गिरोह इलाके में सक्रिय है। ग्रामीण रातभर पहरा देकर रात गुजार रहे हैं। शनिवार देर रात बदमाश गांव महलका में एक व्यक्ति के मकान में घुसने के लिए छत पर कूद गए। इससे मकान की छत टूटकर कर नीचे गिर गई। आहट होने पर परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्हें देखकर बदमाश मौके से भाग गए। गनीमत रही कि बदमाश किसी घटना को अंजाम नहीं दे सके। फरहान पुत्र एहसान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को फरहान ने बताया कि शनिवार देर रात वह अपने घर से दूसरे मोहल्ले में स्थित घेर में सो रहा था। घर पर उसका परिवार सो रहा था। देर रात नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर कमरे के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ने का प्रयास किया। जाग होने पर बदमाश भाग गए। जाग होने के कारण बदमाश घटना को अंजाम नहीं दे सके। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।