फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत गो संरक्षण की उठी मांग

विज्ञापन
सरधना। गो-सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत संत समाज, गो-सेवकों और क्षेत्रीय नागरिकों ने तहसील पह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गो-सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत सोमवार को संत समाज, गो-सेवकों और क्षेत्रीय नागरिकों ने तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार राहुल सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गो भक्त एक गाय को साथ लेकर तहसील परिसर पहुंचे।
शांतिपूर्ण यात्रा का आयोजन मंडी समिति गोशाला सरधना से किया गया। यहां प्रातः गोमाता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद गोभक्तों ने भजन-कीर्तन और संकीर्तन करते हुए तहसील तक यात्रा निकाली। नागरिकों ने हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से समर्थन जताते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत सौंपे गए ज्ञापन में गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गो मंत्रालय के गठन तथा गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जैसी मांगें शामिल थीं। जिला प्रभारी अमित आर्य, तहसील प्रभारी उज्ज्वल पोसवाल, पुरुषोत्तम लाला, अर्जुन सिंह राणा, शुभम आर्य, आचार्य आनंद शास्त्री सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें