फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: 'तांडव' वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग, अभिनेता सैफ अली खान व निर्देशक अली अब्बास का पुतला फूूंका

Wed, 20 Jan 2021 08:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

  • हिंदू जागरण मंच ने की तांडव वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग  
  • तांडव वेब सीरीज पर हिंदू जागरण मंच, अभिनेता सैफ अली खान और निर्देशक अली अब्बास का पुतला फूूंका
विज्ञापन
तांडव के अभिनेता व निर्देशक का पुतला फूंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेजॉन प्राइम पर रिलीज वेब सीरिज ‘तांडव’ में हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाने और धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने पर भड़के हिंदू जागरण मंच ने बिजनौर में अभिनेता और निर्देशक का पुतला फूंका।

विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के खंड संयोजक हिमांशु भारद्वाज के नेतृत्व में बुधवार को नजीबाबाद गुरुद्वारा तिराहे पर हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं नेे वेब सीरिज तांडव के रिलीज का विरोध करते अभिनेता सैफ अली खान और निर्देशक अली अब्बास का पुतला फूूंका।

खंड संयोजक हिमांशु भारद्वाज ने बताया कि अभिनेता सैफ अली खान की वेब सीरिज ‘तांडव’ अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई। इस वेब सीरिज में हिंदुओं देवताओं का मजाक उड़ाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा सीरीज में एक सीन में महिलाओं और जाति व्यवस्था के संदर्भ में नकारात्मक चित्रण भी किया गया। जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। फिल्मों व वेब सीरिज के माध्यम से हिंदू देवी, देवताओं को अपमानित करने वाले सीन लगातार किए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: शर्मनाक! घर में खेल रही सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, बच्ची ने मां को सुनाई आपबीती

विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने तांडव वेब सीरिज पर रोक लगाने और अभिनेता सैफ अली खान, निर्देशक अली अब्बास, मो.जीशान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुतला दहन में रोहन पंडित, खंड सह संयोजक सचिन पंडित, नगर अध्यक्ष ललित चौहान, धर्मेंद्र शर्मा, गगन शर्मा, दर्पण चौहान आदि मौजूद रहे।

नूरपुर में बुधवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एकत्र होकर शिव मंदिर चौक पहुंचे और फिल्म अभिनेता सैफ अली खान का पुतला फूंका। इस दौरान नारेबाजी करते हुए वेब सीरिज पर बैन लगाने की मांग की गई।

चेताया कि सीरिज पर बैन नही लगा तो हिंदू जागरण मंच समस्त हिंदू समाज को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेगा। इस दौरान बिजेंद्र सिंह, संघ के नगर कार्यवाह नवीन, जिला मंत्री राहुल, भुईयार अरुण शर्मा, पवन गोयल, प्रमोद, बरम सिंह, अवनेंद्र आदि थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें