फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यौन शोषण के आरोपी पर कार्रवाई की मांग, थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यौन शोषण के आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए शनिवार को ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा किया गया। पुलिस ने आरोपी सरधना निवासी नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। मुजफ्फरनगर की रहने वाली एक मुस्लिम महिला की शादी कुछ साल पहले एक हिंदू युवक से हुई थी। चार साल पहले महिला की जान पहचान सरधना निवासी नदीम से हुई। महिला का आरोप है कि नदीम ने महिला को अपनी बातों में फंसा लिया और पति को तलाक देकर उससे शादी करने को कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि नदीम ने चार साल तक उसके साथ संबंध बनाए और अब शादी से इन्कार कर दिया। उनकी शिकायत पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने ब्रह्मपुरी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शनिवार को महिला और उसकी सहेली ब्रह्मपुरी थाने पहुंची थीं। पुलिस ने नदीम को भी थाने में बुला लिया। इस बीच महिला की सहेली के मोबाइल से वीडियो बनाने पर उसकी महिला दरोगा से कहासुनी भी हुई। इस पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी जीतू नागपाल और शैंकी वर्मा भड़क गए और उन्होंने हंगामा किया। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया गया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें