मेरठ। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकदमा वापसी का आरोपी दबाव बना रहे है। जिसको लेकर मारपीट भी की।
सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने एक सप्ताह पहले पप्पू पुत्र श्यावीर, शेखर पुत्र बिंदर और वासू पुत्र ओमकार के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से आरोपी फरार चल रहे हैं। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी आफिस पहुंचकर बताया कि रविवार शाम मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपी व उसके परिजन जबरन उनके घर में घुस गए। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी फार हो गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष के दबाव की वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। शिकायत सुन रहे एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने सरधना थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद