सैफपुर कर्मचंदपुर में बेटी की मौत के पीड़ित परिवार से मिलते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता स्रो
हस्तिनापुर। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गांव सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी मृतका आशा के पिता से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही सांसद चंद्रशेखर आजाद से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बात कराई।
आसपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी तेजपाल की बड़ी बेटी आशा की शादी करीब छह माह पूर्व गांव गड़ीना में हुई थी। जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। युवती के परिजनों ने इस मामले में दहेज हत्या का आरोप लगाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। अरविंद कुमार ने आरोप लगाया कि यह दहेज हत्या है इसकी सूचना उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी। इसके बाद जिलाध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह के नेतृत्व में जिले व प्रदेश के पदाधिकारियों ने पीड़ित के घर पहुंचकर पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की और सांसद चंद्रशेखर आजाद से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बात कराई। सांसद ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही एसपी देहात से इस मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर मोनू तोमर, रविंद्र गुर्जर, सुनील राणा, संजय हरित, भीम सिंह, रहीशु, रोबिन प्रधान, नेपाल, करम सिंह पाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।