फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
सरूरपुर। भूनी टोल पर चैकिंग करती थाना पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर। दिल्ली में हाल ही में हुए बम धमाके के बाद से ही थाना पुलिस प्रशासन सतर्क है। बुधवार को भी थाना पुलिस ने जनपद की दोनों सीमाओं व क्षेत्र में कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी अजय शुक्ला की अगुवाई में टीम ने कस्बे के प्रमुख चौराहों, भूनी टोल प्लाजा और हिंडन पुल सीमा, व मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर कागजात, डिक्की और संदिग्ध सामानों की तलाशी ली। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस ने आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी। साथ ही लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें