एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में इंटर कंपनी शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को 72 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में इंटर कंपनी शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
सीनियर डिवीजन में चार्ली कंपनी के ध्रुव प्रथम और इको कंपनी के अमन राणा द्वितीय रहे। सीनियर विंग में अल्फा कंपनी की निहारिका प्रथम और ब्रावो कंपनी की प्रार्थना द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर डिवीजन में इको कंपनी के माधव चौहान प्रथम और अल्फा कंपनी के अभिनव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर विंग में चार्ली कंपनी की कंचन प्रथम और डेल्टा कंपनी की अंशु द्वितीय स्थान पर रहीं।
एनसीसी अधिकारी विजयपाल सांवरिया ने विजेताओं की जानकारी दी। कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य कैडेट्स की निशानेबाजी क्षमता परखना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। कमान अधिकारी कर्नल वंदना ग्रोवर ने सभी विजेता कैडेट्स को बधाई दी।