आकाश गुर्जर थाना प्रभारी को पत्र देकर बताया कि उन पर हमले का प्रयास हो चुका है। (मवाना)
मवाना। आदर्श नगर निवासी आकाश गुर्जर ने थाने में पत्र देकर कुछ लोगों पर हमला करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने स्वयं के साथ भाई को भी सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
आदर्श नगर निवासी आकाश गुर्जर उर्फ विलियम काफी संख्या में लोगों के साथ थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को पत्र दिया। जिसमें बताया है कि 31 मार्च को कार सवारों ने उन पर मवाना खुर्द से फिटकरी तक पीछा करते हुए जानलेवा हमला करने की कोशिश की। उस समय वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से मंदिर जा रहे थे। साथ में दो और बाइकों के होने के चलते आरोपी हमला करने में असमर्थ रहे। वापस लौटते समय मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास चार पांच-लड़कों ने कार के बाहर खड़े होकर उनकी पहचान की और दो लड़कों ने हथियार के बल पर गाली-गलौच करते हुए धमकी दी। आरोपियों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका, जिस पर आरोपियों ने पीछा किया। रास्ता बदलकर वह घर पहुंचा। बीते चार माह से लोग बता रहे हैं कि मंदिर आते जाते समय कुछ लोग पीछा करते हैं। उसका किसी से कोई झगड़ा विवाद नहीं है। कुछ लोग षडयंत्र के तहत उसके भाई की सुरक्षा हटवा चुके हैं। जिन लोगों ने सुरक्षा हटवाई है, वहीं लोग उसकी हत्या भी कराना चाहते हैं। जांच कर हमले की कोशिश करने वालों को गिरफ्तार कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संवाद