फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डिलीवरी मैन पर दो लैपटाप हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक कोरियर कंपनी के डिलीवरी मैन ने दो लैपटॉप हड़प लिए। कंपनी सुपरवाइजर मानेंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी के डिलीवरी मैन को 11 जून 25 को एप्पल के दो लैपटाॅप डिलीवरी के लिए दिए।
विज्ञापन

शाम को वह लैपटाॅप का बाॅक्स लेकर वापस आया। उसमें लैपटाॅप नहीं थे। पूछने पर वह इधर उधर की बात करने लगा। इसी बीच ग्राहक ने भी अपने लैपटाॅप का ऑर्डर निरस्त कर दिया। मानेंद्र ने आरोप लगाया कि लैपटॉप गायब करने में डिलीवरी मैन व ग्राहक की मिलीभगत है। उन्होंने कार्रवाई की धमकी दी तो डिलीवरी मैन की मां ने 3.85 लाख रुपया देने को कहा। आरोप है कि अब वह न तो रुपया वापस कर रहे हैं और न ही रुपया दे रहे हैं। ग्राहक ने भी अपना मोबाइल बंद कर लिया है। मानेंद्र ने ग्राहक और डिलीवरी मैन के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें