फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रकाश पर्व पर कीर्तन से संगत को निहाल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। गुरुद्वारा रोड सेक्टर तीन शास्त्रीनगर में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम हुआ। रागी जत्थों भाई गुरमीत सिंह और भाई बलबीर सिंह हजूरी ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। भाई गुरमीत सिंह ने इक बाबा अकाल रूप और धन नानक तेरी बड़ी कमाई शबद गाए।
भाई बलबीर सिंह ने बताया कि गुरुनानक की शिक्षाएं अज्ञान के अंधकार को दूर करने का संदेश देती है। अंत में गुरु का लंगर चला। इस अवसर पर सेवादार हरविंदर सिंह दुग्गल, गुरदीप सिंह कालरा, गोपाल सूदन, पीपी सिंह, संदीप पाहवा, संजय पाहवा, ओमकार सिंह सलूजा, जगदीप अरोड़ा, गुरवचन कालरा, राजेंद्र पाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु का गुणगान किया
मेरठ। गुरुनानक नगर गुरुद्वारा साहिब में गुरुनानक देव महाराज का प्रकाश पर्व मनाया गया। भाई कुलविंदर सिंह के रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरु का गुणगान सुनकर संगत निहाल हो गई। संचालन राजेंद्र सिंह ने किया। प्रधान अमृतपाल सिंह और मीत प्रधान मंजीत सिंह चड्ढा ने रागी जत्थे को सरोपा भेंट किया। इस अवसर पर खेता सिंह, डिम्पल, राजबीर सिंह ग्रेवाल, बाबू वीर, जत्थेदार मंजीत सिंह रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें