फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गणित मेले में आराध्या का मॉडल रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। सुरेश देवी हेमचंद त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर की 12वीं की आराध्या को नवाचारित विषय के मॉडल में प्रथम स्थान मिला। वहीं, नौवीं कक्षा की लवी शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यालय प्रमुख श्रवण कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय गणित मेला 6 से 9 नवंबर तक सर्व हितकारी केशव विद्या निकेतन विद्या धाम जालंधर में आयोजित किया गया। इसमें 11 क्षेत्र के 243 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मेरठ से चार छात्राओं ने भाग लिया। इसमें आराध्या ने प्रथम और लवी ने तृतीय स्थान पाया। स्कूल अध्यक्ष एमएस त्यागी, प्रबंधक शालिनी त्यागी एवं प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें