फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर दौड़ रहे भारी वाहन

Wed, 09 May 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर भारी वाहनों ने यातायात व्यवस्था ही बिगाड़ दी। जिन स्थानों पर अवैध कट बने हुए हैं वहां भारी वाहन रांग साइड जाकर यू टर्न लेते हैं। थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी भारी वाहनों पर चुप्पी साध लेती है। जिन स्थानों पर भारी वाहनों को रोकनेे लिए ड्यूटी लगाई गई थी वहां से भी पुलिसकर्मी गायब हैं। 
विज्ञापन

शहर में सबसे ज्यादा दिल्ली रोड पर जाम लगता है। जहां दिन में भारी वाहन दौड़ रहे हैं। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डे के सामने रोडवेज बसों के खड़े होने से जाम लगता है। केसरगंज में भी सड़क पर अवैध तरीके से वाहन खड़े होते हैं। मेट्रो प्लाजा और फुटबाल चौक पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी है, लेकिन अवैध ऑटो बीच सड़क पर ही खड़े होते हैं। इनके अलावा रोडवेज बसों के चालक भी बीच सड़क पर बस रोकर यात्री बैठाते हैं।
दिल्ली रोड पर परतापुर से लेकर भैसाली बस अड्डे तक दस अवैध कट चिह्नित किए जा चुके हैं, लेकिन इन अवैध कटों को लेकर ट्रैफिक पुलिस पल्ला झाड़ लेती है। अवैध कट बंद करने के लिए कई बार संबंधित विभाग की बैठक भी हो चुकी है। उसके बाद भी अवैध कट बंद नहीं हुए और यातायात व्यवस्था के लिए मुसीबत बने हुए हैं। 
विज्ञापन


छूट के कारण हो रही परेशानी
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी का कहना है कि शहर में सुबह सात बजे से रात दस बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री है। 25 दिसंबर 2017 को शहर में दिन के समय भारी वाहनों पर सख्ती करते हुए बंद कर दिया था। दिल्ली रोड पर शॉप्रक्सि मॉल से ट्रांसपोर्ट नगर तक भारी वाहनों को दिन में छूट दी गई है। दोपहर एक बजे से तीन बजे और शाम पांच से आठ बजे तक भारी वाहनों पर रोक है। समय सीमा को देखते हुए ही टीपीनगर गेट तक भारी वाहन आ रहे हैं। शहर में अन्य किसी भी स्थान पर भारी वाहनों को नहीं आने दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें