फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की ट्रेन से कटकर मौत

Sat, 10 Nov 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी में बागपत स्टेशन पर शुक्रवार की रात में ट्रेन से गिरकर दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक हेड कांस्टेबल गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात था। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन


बली गांव निवासी गोपी चंद ने बताया कि उसका 47 वर्षीय बेटा प्रवेंद्र उर्फ पम्मी परिवार सहित अर्जुनपुरम कॉलोनी बागपत में परिवार सहित रहता था। वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल था और गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात था। शुक्रवार की रात में दिल्ली से शामली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से वापस घर लौट रहा था। रात्रि साढ़े नौ बजे बागपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के लिए धीमी हुई तो उनका ट्रेन से उतरते समय पैर फिसल गया और प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया। ट्रेन से कट कर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर जीआरपी थाना बड़ौत पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हेड कांस्टेबल की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को बली गांव ले गए। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। मृतक के एक बेटी और दो बेटे हैं।

जीआरपी थानाध्यक्ष किरन राज ने बताया कि शुक्रवार की रात में हादसा हुआ है। मृतक की जेब से मिले आई कार्ड से शव का पहचान हुई।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें