फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे : परतापुर में इंटरचेंज पर काम शुरू

Mon, 27 Aug 2018 11:57 PM IST
amarujala
विज्ञापन
file - फोटो : meerut
विज्ञापन
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे के तहत अब परतापुर में इंटरचेंज पर तेजी से काम शुरू हो गया है। चूंकि इस पूरे प्रोजेक्ट का यह अंतिम चरण है और सरकार ने कहा है कि इसे जल्दी पूरा करो। ऐसे में यहां अतिरिक्त टीम लगाकर काम शुरू किया है।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे के अंतिम चरण पर ताकत लगाई जा रही है। मेरठ से डासना के बीच का यह चरण है। सरकार ने कहा है कि मार्च 2019 तक ही इसे पूरा करें। पहले इसके लिए समय सीमा अगस्त 2019 तक निर्धारित की गई थी, लेकिन अब कहा है कि मार्च तक हर सूरत में काम पूरा करो। इसी का परिणाम हैं अतिरिक्त टीमें लगाकर काम तेज किया जा रहा है। बारिश के कारण बीच-बीच में काम प्रभावित हुआ। लेकिन टीमें मौका मिलते ही काम पूरा कर रही हैं।
इंटरचेंज पर लगा दी ताकत
यह मार्ग परतापुर में आकर मिलेगा। यहां इंटरचेंज बनाया जाएगा। एनएचएआई की तकनीकी टीम कई बार इस पर काम कर चुकी है। इस इंटरचेंज को इस तरह से बनाया जाएगा कि इसकी कनेक्टिवटी चारों तरफ रहे। दिल्ली की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को एनएच 58 पर भी एंट्री मिले तो शहर के भीतर भी इसे भेजा जा सके। इसी तरह से शहर से जाने वाला ट्रैफिक भी दिल्ली की तरफ जा सके। दिल्ली रोड पर भी जा सके। एक्सप्रेस वे पर भी जा सके और एनएच 58 की तरफ भी जा सके। 
विज्ञापन


यह रहेगी इसकी खासियत
- निजामुद्दीन से लेकर यूपी गेट तक एनएच 24 को 14 लेन किया जा चुका है। इसका प्रधानमंत्री शुभारंभ कर चुके हैं। इसके लिए छह लेन मेरठ की तरफ जाने वालों के लिए सेपरेटर लगाकर अलग कर दिया जाएगा।
-  मेरठ में परतापुर तथा मोहिउद्दीनपुर के बीच से घूमेगा एक्सप्रेस वे
-  हापुड़ रोड पर सांकरपुर जाकर मिलेगा
-  एक लेन सांकरपुर हापुड़ रोड तो दूसरी दिल्ली रोड की तरफ जाएगी
- यूपी गेट से डासना तक आठ लेन
- डासना से परतापुर बाईपास तक छह लेन
- डासना से हापुड़ छह लेन
- सात हजार करोड़ से ज्यादा लागत का यह एक्सप्रेसवे 6 लेन बनेगा। एक्सप्रेसवे इंटेलिजेंट हाइवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और विडियो इन्सिडेंट डिटेक्शन सिस्टम से लैस होगा।
- इस मार्ग पर पेट्रोल पंप, रेस्ट एरिया, होटल, रेस्तरां, दुकानों और रिपेयर सर्विसेज की सुविधा होगी।

 सलोना और काशी में
हल्के वाहन अंडर पास- 4 जिसमें से एक काशी, दो अच्छरौंडा, एक परतापुर
अन्य अंडर पास - 2, एक सलोना, एक परतापुर
रेलवे ओवर ब्रिज- एक मोहिउद्दीनपुर
इंटरचेंज फ्लाई ओवर- एक परतापुर में
माइनर ब्रिज- एक परतापुर में
टोल प्लाजा- एक काशी अच्छरौड़ा

यह लगेगा
सीमेंट- एक लाख टन
स्टील- 25 हजार टन
अर्थवर्क यानी मिट्टी आदि - एक करोड़ क्यूबिक मीटर, इसमें से तीस लाख क्यूबिक मीटर फ्लाई ऐश
कंकरीट गिट्टी- 15 लाख टन
सेंड- तीन लाख टन
ग्रेन्युअल सबबेस्ड जीएसबी- 6.5 लाख टन
बिटूमिन यानी डामर- 20 हजार टन


परतापुर में इंटरचेंज पर तेजी से काम शुरू किया गया है। लक्ष्य है कि समय से इसे पूरा किया जाए। इस पर तकनीकी टीम भी लगातार नजर रखे है। -अरविंद कुमार मैनेजर तकनीक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें