फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किसानों ने की महापंचायत, रोकेंगे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे का निर्माण, ये हैं प्रमुख मांगें

Fri, 24 Jul 2020 01:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • डासना से मेरठ तक बंद करेंगे एक्सप्रेसवे का निर्माण  
  • एक समान मुआवजे की मांग को लेकर धरनारत हैं किसान
विज्ञापन
महापंचायत में मौजूद किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के कार्य को रुकवाने को लेकर किसानों ने शुक्रवार को मोदीनगर के भोजपुर गांव में महापंचायत की है। अब ऐसे में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के डासना से मेरठ चरण के निर्माण में उलझनें बढ़ती जा रही हैं। वहीं बीते एक माह से चल रहे किसानों के धरने के बाद भी अधिकारियों की नींद नहीं टूटी है।

विज्ञापन


किसान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कराए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद गाजियाबाद जिला प्रशासन ने ऐसा नहीं किया। जिससे किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

नाराज किसानों ने महापंचायत का एलान किया था। किसान नेता सतीश राठी का कहना था कि इस बार किसी भी कीमत पर एक्सप्रेसवे का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन और सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। हम अब इतना अत्याचार नहीं सहेंगे।
विज्ञापन


बारिश के कारण कार्य है बंद
दो दिन से हो रही बारिश के कारण एक्सप्रेसवे की साइट पर जलभराव हो गया है। जिससे कार्य पहले से ही बंद है। हालांकि कुछ स्थानों पर मशीनों की सहायता से कार्य किया जा रहा है। इसे भी किसानों ने बंद कराने की चेतावनी दी है। कुछ दिन पहले एनएचएआई ने किसानों के विरोध के कारण कार्य में आ रही बाधा को देखते हुए पुलिस फोर्स की मांग की थी।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें