फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : पांचवें चरण के लिए कटेंगे 1608 पेड़, हापुड़ रोड से जल्द शुरू होगा काम 

Sat, 26 Mar 2022 05:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

वर्ष-2024 से पहले इस चरण को पूरा करने का लक्ष्य कंपनी को दिया गया है। निर्माण कार्य का शुभारंभ अगले सप्ताह किया जाएगा।
विज्ञापन
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण (हापुड़ रोड से गाजियाबाद तक) के निर्माण कार्य का शुभारंभ अगले सप्ताह किया जाएगा। इस 14 किमी के इस चरण में मेरठ के नौ और गाजियाबाद के तीन गांव शामिल हैं। इस चरण के बन जाने से हापुड़ रोड से आसानी से वाहन सीधे गाजियाबाद तक पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन


इस कार्य के लिए नवंबर-2021 में एपीएस हाइड्रो कंपनी को 309.77 करोड़ रुपये में टेंडर दिया गया था। इस चरण में 1608 पेड़ काटे जाएंगे। इस कार्य के लिए जिला वन अधिकारी (डीएफओ) मेरठ ने अनुमति दे दी है। 
एक्सप्रेसवे के चार चरण पूरे हो जाने के बाद अब पांचवें चरण का कार्य (एनएचएआई) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की प्राथमिकता में है।

वर्ष-2024 से पहले इस चरण को पूरा करने का लक्ष्य कंपनी को दिया गया है। जिससे शास्त्रीनगर, जाग्रति विहार सहित आदि क्षेत्रों को जाम से निजात दिलाई जा सके। इस चरण के बन जाने के बाद बिजली बंबा बाईपास पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। इससे जाम से भी राहत मिलेगी। बिजली बंबा बाईपास से होते हुए वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल : मेरठ का बढ़ा रुतबा, 26 वर्ष बाद बने दो मंत्री, शपथ ग्रहण के बाद बोले-जनता से किए वादे करेंगे पूरे
विज्ञापन


अगले सप्ताह सांसद करेंगे शुभारंभ 
इस चरण के निर्माण कार्य की शुरुआत मेरठ से की जानी है। पेड़ काटने की अनुमति मिल गई है। सांसद से शुभारंभ कार्यक्रम का समय लेकर अगले सप्ताह कार्य शुरू किया जाएगा - अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

इस चरण में ये गांव शामिल
मेरठ :
नंगला पातू, खानपुर, चंदसारा, सलेमपुर, ढिकोली, नरहाणा, शकरपुर, हाजीपुर, घोसीपुर, गाजियाबाद: जैनुद्दीनपुर, तलहेटा, चुडियाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें