फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा ने जीते फुटबाल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैंट स्थित तोपखाना मैदान में आयोजित प्रथम ऑल इंडिया महावीर फुटबॉल गोल्ड कप प्रतियोगिता में बुधवार को तीन मैच खेले गए। जिसमें दिल्ली फुटबॉल क्लब, चंडीगढ़ क्लब व अंबाला फुटबाल क्लब हरियाणा ने अपने-अपने मैचों पर कब्जा किया। यहां मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि विजय चौधरी, मीनाक्षी सोम, हर्ष चौधरी व आलोक सिसौदिया रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के चौथे दिन फुटबॉल का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। पहले मैच में दिल्ली फुटबॉल क्लब ने भारतीय सेना को 2-1 से हराया। दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे पर आक्रमण की झड़ी लगा दी। मैच के 41वें मिनट में राष्ट्रीय खिलाड़ी सुमित यादव ने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। 55वें मिनट में दिल्ली के हिमांशु पूनिया ने शानदार किक से एक और गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। मैच के अंत में भारतीय सेना के अनुज सिंह ने गोल करके मैच को रोमांचक मोड़ पर ला दिया। हालांकि भारतीय सेना की टीम दूसरा गोल नहीं कर पाई और दिल्ली ने मुकाबला 2-1 से अपने नाम किया।
दूसरा मुकाबला चंडीगढ़ और महावीर एजूकेशन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच के 24वें मिनट में चंडीगढ़ के क्लर्क सिंह ने 18 गज की दूरी से शानदार गोल करके टीम को एक गोल से आगे कर दिया। वहीं, मैच के 20वें मिनट में महावीर एजूकेशन फुटबॉल क्लब के सूरज कुमार ने रोहित के शानदार पास पर जोरदार किक लगाकर टीम को बराबरी पर ला दिया। मैच के अंतिम समय में चंडीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुलवीर ने कॉर्नर किक पर शानदार गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिला दी।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला पंजाब फुटबॉल क्लब और अंबाला फुटबॉल क्लब हरियाणा के बीच खेला गया। जिसमें मैच के 14वें मिनट में अंबाला के अंकित ने शानदार गोल दागकर में टीम को एक गोल से आगे कर दिया। वहीं, मैच के 28वें मिनट में पंजाब क्लब के सौरभ ने दो खिलाड़ियों को चकमा देते हुए शानदार गोल करके अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। मैच बराबरी पर छूटा। ट्राई ब्रेकर से मैच का निर्णय किया गया। जिसमें अंबाला फुटबॉल क्लब हरियाणा ने पंजाब इलेवन पर 5-4 से जीत दर्ज की।
आयोजन सचिव पवन तोमर ने बताया बृहस्पतिवार को चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला मदरहुड यूनिवर्सिटी रुड़की और अंबाला फुटबॉल क्लब हरियाणा, दूसरा मुकाबला सेवन स्टार मेरठ और दिल्ली, तीसरा मुकाबला चंदा फुटबॉल क्लब मेरठ और चंडीगढ़ फुटबॉल क्लब, चौथा मुकाबला जाफर फुटबॉल क्लब और देहरादून फुटबॉल क्लब उत्तराखंड के बीच खेला जाएगा।
ये लोग रहे मौजूद- चौथे दिन प्रतियोगिता के दौरान संरक्षक पंकज सिंह सोम, महावीर एजूकेशन की चेयरपर्सन मोनिका शर्मा, एमडी धर्मेंद्र भारद्वाज आयोजन सचिव पवन तोमर, डॉ. अमित चौधरी, सुशील भटनागर, शैलेंद्र पवार, दीपक राणा, गुरदेव सिंह, सुधीर भटनागर, अमरजीत सिंह, वैभव सक्सेना, मनीष जैन, विवेक त्यागी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें