फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अतराड़ा के मॉडल स्कूल में निरीक्षण में मिली कमियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य विकास अधिकारी ने सचिव पर कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने ब्लॉक के गांव अतराड़ा और सेतकुआं स्थित मॉडल स्कूल का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। अतराड़ा के मॉडल स्कूल में निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान स्कूल में कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे। विद्यालय में बनाई गई पेंटिंग और गुणवत्ता काफी खराब मिली।
बुधवार को सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग व पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के साथ अतराड़ा गांव स्थित मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में कराए गए विभिन्न कार्यों में कई कमियां मिलीं। बच्चों को जागरुक करने के लिए विद्यालय परिसर में लिखे गए शैक्षिक स्लोगनों में भी कई शब्दों की गलतियां मिलीं। दीवारों पर लिखा ऑक्सीजन शब्द गलत मिला। मुख्य विकास अधिकारी का मोबाइल नंबर भी गलत अंकित मिला। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। स्कूल में कराए गए पेंटिंग और सुंदरीकरण के कार्य निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं मिले। इसके अलावा विकास कार्यों पर खर्च की गई धनराशि के मुकाबले मौके पर अपेक्षित कार्य दिखाई नहीं दिया। सीडीओ ने संबंधित अभिलेखों की जांच कराने और खर्च की गई राशि का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह को ग्राम पंचायत सचिव राजीव पाल के कार्यों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि किसी भी विकास कार्य में लापरवाही मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी, डीपीआरओ वीरेंद्र यादव, एडीओ पंचायत मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें