फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेवानिवृत्त कर्नल पर जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। मवाना रोड डिफेंस कॉलोनी में सेवानिवृत्त कर्नल सुरेंद्रपाल सिंह पर जानलेवा हमले के आरोपी पूर्व लिपिक सलमान खान को गंगानगर पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। पुलिस ने रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन


सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि डिफेंस कॉलोनी में सेवानिवृत्त कर्नल सुरेंद्रपाल सिंह पर जानलेवा हमले में एक आरोपी सलमान खान को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सुरेंद्र पाल सिंह ने डिफेंस कॉलोनी में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त, चेयरमैनी के विवाद को लेकर सेवानिवृत्त मेजर महेंद्र चौधरी, रणसिंह तोमर, अभिनव त्यागी और सलमान पर कई प्राथमिकी दर्ज कराईं थीं। सभी के खिलाफ 5.57 करोड़ की रिकवरी के आदेश हुए थे। रिकवरी पर स्टे और कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह को मुकदमे में पैरवी से रोकने के लिए सलमान खान ने अपने साथी रहनुमा खान के साथ मिलकर सुरेंद्र पाल सिंह के पैर तोड़ने की योजना बनाई थी।
इधर, पीड़ित सुरेंद्रपाल सिंह के परिजनों ने कहा कि चार दिन में सिर्फ एक आरोपी सलमान खान को जेल भेजा गया है। हथौड़े से जानलेवा हमला करने वाले कार सवार चार आरोपियों का पुलिस पता नहीं लगा सकी है। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार न करके उन्हें इस प्राथमिकी में अग्रिम जमानत का मौका दे रही है। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी और जिला जाट महासभा के पदाधिकारी सोमवार यानी आज डीआईजी से मुलाकात करेंगे। वहीं, अपना पक्ष रखने के लिए 22 अप्रैल को प्रेसवार्ता की जाएगी।
विज्ञापन




मॉर्निग वॉक के दौरान हथौड़े से किया था जानलेवा हमला
डिफेंस कॉलोनी सी-ब्लॉक निवासी 82 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्नल व जिला जाट महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह पर बृहस्पतिवार को मार्निंग वॉक के दौरान कार सवार लोगों ने जानलेवा हमला किया था। आरोपियों ने हथौड़े से उनके सिर और पैरों पर ताबड़तोड़ वार किए। थाना गंगानगर पुलिस ने घटना में डिफेंस कॉलोनी निवासी अभिनव त्यगाी, राजेंद्रपुरम निवासी सेवानिवृत्त मेजर महेंद्र चौधरी, पूर्व लिपिक सलमान खान और दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले में प्राथमिकी दर्ज की थी। उसी दिन पुलिस ने गंगानगर एफ- ब्लॉक से कार बरामद कर ली थी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें