तीन दिन बाद भी नहीं मिला दीपक का शव
सरधना। थाना क्षेत्र के अटेरना निवासी दीपक का शव खुलासे के तीसरे दिन भी बरामद नहीं हो पाया। घटना को लेकर पीएसी के गौताखोरों ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाया। काफी तलाश करने के बाद भी सर्च टीम को सफलता नहीं मिली। दीपक के परिजनों ने गंगनहर के पानी का स्तर कम कराने की मांग की है।
गांव अटेरना निवासी दीपक के लापता होने के बाद हत्या कर शव गंगगनहर में डाल दिया गया था। घटना में अटेरना गांव के ही दो युवक जितेंद्र व सूर्यकांत आरोपी है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी जितेंद्र ने शव को गंगनहर में डालने की बात कही थी। सीओ सरधना आरपी शाही ने उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।