फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ मिलकर सैल्समैनों ने कराई थी लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ मिलकर सैल्समैनों ने कराई थी लूट
विज्ञापन

जानीखुर्द। मेरठ-बागपत बाईपास के पास स्थित पेट्रोल पंप की नगदी लूटे जाने के मामले में पुलिस ने दो सेल्समैन और उनके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच में पाया कि दोनों सेल्समैनों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिलाया था। मंगलवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
मेरठ-बागपत बाईपास के पास गांव किठौली निवासी सुधीर और सत्यपाल का संगम नाम से पेट्रोल पंप है। सुधीर के अनुसार, सोमवार दोपहर कर्मचारी आकाश और अंकुर निवासी किठौली बाइक से तीन लाख 83 हजार पांच सौ रुपये विद्या कॉलेज के पास स्थित बैंक में जमा करने गए थे। दोनों कर्मचारियों ने बताया कि पांचली नाले के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें सड़क पर गिरा दिया। बदमाशों ने तमंचे लगाकर बाइक और नगदी लूट ली। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार, जांच में दोनों सेल्समैन की भूमिका संदिग्ध मिली। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर रुपये लूटने की योजना बनाई थी। उनके तीनों दोस्त बाइक से लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने सेल्समैन आकाश और अंकुर की निशानदेही पर गांव डूंगर थाना रोहटा से अंकित पुत्र सतेन्द्र, दीपक पुत्र सतीश और आशीष पुत्र किरणपाल को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक तमंचा, लूटी गई रकम, बाइक और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की। पांचों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें