सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मेरठ मंडल की बै
- श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मेरठ मंडल की बैठक हुई। इसमें प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देशानुसार चर्चा की गई कि प्रत्येक जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर बृहस्पतिवार को धरना आयोजित किया जाएगा।
साथ ही एनपीएस से ओपीएफ में आए अध्यापकों की धनराशि स्थानांतरित कराने, विषय विशेषज्ञों के विकल्प भरवाने, नवीन सत्र की सदस्यता प्राप्त करने और अध्यापकों की अन्य समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश संरक्षक डॉ. जय प्रकाश वर्मा ने उपस्थित सदस्यों से कहा कि संघ हमेशा अध्यापकों के हित और वित्तीय सुरक्षा के लिए सक्रिय रहेगा। किसी भी समस्या के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करना आवश्यक है और संघ अध्यापकों के अधिकारों की रक्षा में पीछे नहीं हटेगा। बैठक में लिए गए निर्णयों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
संघ ने सभी उपस्थित अध्यापकों को संदेश दिया कि शिक्षक हित में उठाए गए कदम और योजनाएं समय पर लागू होंगी और प्रत्येक सदस्य की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।बैठक प्रदेश संरक्षक डॉ. जय प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन मंडल मंत्री रतिराम मावी ने किया। बैठक में स्वराज पाल सिंह दुहन, जगन्नाथ कसाना, विक्रम सिंह, साहब सिंह, कुलदीप सिंह, मंगल सिंह, बिजेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र खटाना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।