फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टर्बो हिटर्स की टीम ने मेरठ मेवरिक्स को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। आईआईएमटी क्रिकेट मैदान में खेले गए मुकाबले में टर्बो हिटर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए मेरठ मेवरिक्स जल निगम को तीन विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ मेवरिक्स जल निगम की टीम 16.3 ओवर में मात्र 120 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद टर्बो हिटर्स ने 12.1 ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर लिया। मेरठ की पारी की कमर तोड़ने में टर्बो हिटर्स के गेंदबाज दानिश और अमित ने मुख्य भूमिका निभाई। दानिश ने चार ओवर में चार विकेट और अमित ने दो विकेट लिए। बल्लेबाज दक्ष ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने मात्र 24 गेंद में 49 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मेरठ मेवरिक्स जल निगम की ओर से प्रशांत पुंडीर (27 रन) और गेंदबाजी में विनय नायक (3 विकेट) ने कोशिश जरूर की, लेकिन वे टर्बो हिटर्स की आक्रामक बल्लेबाजी को रोकने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें