फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.20 लाख छात्रों की प्रोन्नति और परीक्षा पर फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
4.20 लाख छात्रों की प्रोन्नति और परीक्षा पर फैसला आज
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों के 4.20 लाख छात्र-छात्राओं की प्रोन्नति पर बृहस्पतिवार को होने वाली परीक्षा समिति की बैठक में फैसला लिया जाएगा। बैठक में फाइनल ईयर की परीक्षा पर भी निर्णय होगा। प्रोन्नित पर देरी से फैसला लिया जा रहा है, ऐसे में चार अगस्त से शुरू होने वाली ऑनलाइन कक्षाओं में भी परेशानी हो सकती है।
सीसीएसयू में वार्षिक और सेमेस्टर कोर्सों में छह लाख से अधिक छात्र-छात्राएं हैं। इनमें बीए-बीएससी-बीकॉम रेग्युलर और बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम प्राइवेट विषयों में करीब 3 लाख 70 हजार छात्र-छात्राएं शामिल रहे। 30 फीसदी परीक्षाएं होने के बाद लॉकडाउन लग गया। जिस कारण 18 मार्च से आगे की परीक्षाएं स्थगित हो गईं। इसके बाद सेमेस्टर कोर्स एमए-एमएससी-एमकॉम रेग्युलर, एलएलबी, एलएलएम, बीए-एलएलबी, बीबीए, बीसीए, एमबीए-एमसीए समेत 45 कोर्सों एवं बीएड की परीक्षाएं जून में शुरू होनी थीं। 16 जुलाई को प्रदेश सरकार ने फाइनल ईयर को छोड़ बाकी सभी कोर्स में छात्रों को प्रोन्नत करने के लिए सभी विवि को अधिकार दिए थे।
विज्ञापन

4 लाख 20 हजार छात्रों पर निर्णय नहीं
वार्षिक प्रणाली में यूजी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा पीजी में प्रथम वर्ष में दो लाख 67 हजार 500 छात्र-छात्राएं हैं। यूजी-पीजी सेमेस्टर कोर्स में फाइनल ईयर के अतिरिक्त एक लाख 17 हजार 500 छात्र-छात्राएं हैं। बीएड प्रथम वर्ष में करीब 40 हजार छात्र-छात्राएं हैं। इनकी संख्या 4.20 लाख से अधिक है। इन सभी को प्रोन्नत किए जाने के लिए गाइड लाइन जारी की गई थी। 15 दिन बीतने के बावजूद अभी तक प्रोन्नति पर निर्णय नहीं हुआ है। 18 मार्च तक जो परीक्षाएं हो गईं थी, वे भी इनमें जुड़नी हैं। इनमें यूजी-पीजी में साढ़े सात लाख कॉपियां और 80 हजार के करीब ओएमआर हैं। इनका मूल्यांकन करीब-करीब पूरा हो चुका है। ऐसे में इन सभी परीक्षाओं के अंक जोड़े जाएंगे। जो परीक्षाएं नहीं हुई हैं सिर्फ उनमें ही प्रोन्नति होगी।
चार अगस्त से कैसे चलेंगी कक्षाएं
शासन ने सभी विवि-कॉलेजों को चार अगस्त से हर हाल में ऑनलाइन कक्षाएं चलाने को कहा था। अभी तक जब छात्रों को प्रोन्नत नहीं किया गया है। ऐसे में कक्षाएं कैसे चलेंगी। देखना ये है कि परीक्षा समिति की बैठक में प्रोन्नति फॉर्मूला लागू किया जाता है या फिर हर बार की तरह समिति बना दी जाएगी। ऐसा हुआ तो सितंबर तक भी छात्र प्रमोट हो जाएं तो गनीमत होगी।
1.90 लाख छात्रों की परीक्षा भी एजेंडे में
विवि ने 13 अगस्त से फाइनल ईयर की परीक्षाएं प्रस्तावित कर रखी हैं। परीक्षा कार्यक्रम जारी किए जाने पर निर्णय होना है। इसमें वार्षिक और सेमेस्टर कोर्स में करीब 1.60 लाख छात्र-छात्राएं हैं। बीएड में तीस हजार छात्र हैं। कुल 1.90 लाख के करीब छात्रों की परीक्षाएं होनी हैं।
विज्ञापन

नए परीक्षा नियंत्रक के लिए चुनौती
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण प्रो. रूपनारायण को कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक बनाया है। ऐसे में जिस तरह से परीक्षा को लेकर सारे कार्य होने हैं, वे उनके लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें