मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने मंगलवार शाम डकैती की योजना बनाते पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनसे स्कॉर्पियो गाड़ी, दो तमंचे एवं चाकू बरामद किए। पुलिस इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली बंबा बाईपास स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के समीप स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ संदिग्ध लोग हैं। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री पुलिस बल के साथ पहुंचे और घेराबंदी कर स्कार्पियो सवारों को हिरासत में ले लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को दो तमंचे मिले। वहीं, बदमाशों से दो चाकू बरामद हुए। उन्होंने थाने लाकर पूछताछ में सच उगल दिया। उन्होंने अपने नाम राजा पुत्र बाबू गुलिस्ता गार्डन थाना लिसाड़ी गेट, शाहिद पुत्र शरीफ निवासी रशीद नगर ब्रह्मपुरी, अजहरुद्दीन पुत्र इरफान निवासी ग्राम ततीना परतापुर और मोहम्मद शहजाद व लकी पुत्र मोहम्मद पीरू निवासी मदीना कॉलोनी लिसाड़ी गेट बताए। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया शुरुआती छानबीन में बदमाशों का आपराधिक इतिहास सामने आया है। ये सभी गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देते हैं। पूछताछ में कुछ और घटनाएं खुलने की संभावना है।