फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत का फैसला, रेप के आरोपी को सिर्फ पांच जूते मारने की सजा

Fri, 22 Dec 2017 11:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के एक गांव में किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने रेप किया। बताया गया है कि इस संबंध में गांव में पंचायत हुई, जिसमें आरोपी को पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई, मगर पीड़िता के परिजनों ने इससे इंकार कर दिया। बुधवार को थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


घटना रविवार की बताई गई है। पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि किशोरी शाम के समय छत पर लकड़ी उतारने गई थी। आरोप है वहां पर पहले से मौजूद पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया और दूसरी छत पर बने कमरे में ले गया, जहां पर चाकू की नोंक पर किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को ये बात बताई, जिस पर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में फैसला हुआ कि आरोपी को पांच जूते मार कर छोड़ दिया जाए। इसकी जानकारी पाकर पीड़िता की बड़ी बहन भी अपनी ससुराल से मायके आ गई। पीड़िता का मौसा भी आ गया। फिर से पंचायत हुई। इस फैसले से बड़ी बहन ने इंकार कर दिया। बुधवार शाम को पीड़िता की मां ने थाने पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडिता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसओ तितावी का कहना है कि उन्हें पंचायत के बारे में जानकारी नहीं है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पढ़ें : प्यार से ले गए होटल, फिर किया गैंगरेप, आपबीती सुन उड़ गए होश
विज्ञापन

बच्चा न होने पर पत्नी को पीटा

महिला की पिटाई
बच्चा पैदा नहीं होने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी भी दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

गांव रहकड़ा निवासी पीड़िता शमा ने भोपा पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी को दो वर्ष हो चुके है, तभी से ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसको प्रताडित करते रहते है। सभी उसके साथ मारपीट करते है। बुधवार को भी उसके पति ने मारपीट करते हुए धमकी दी है कि तुझे बच्चे नहीं होते और अतिरिक्त दहेज भी नहीं ला रही है। इसलिए तलाक देकर दूसरी शादी करूंगा। मारपीट की सूचना ड़ायल 100 पुलिस को दी गई तो पुलिस महिला को थाने ले आई। पुलिस ने पीडिता की तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें