सरधना। थाना क्षेत्र के गांव खिर्वा जलालपुर में सीढ़ी लौटाने के विवाद ने तनाव का रूप ले लिया। गांव निवासी तुषार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी डेयरी का सामान सीढ़ी, टब और पाइपलाइन बिना बताए उठाकर गांव के ही लालू विरेंद्र की धर्मशाला में रखा गया था।
तुषार ने बताया कि जब उन्होंने सामान लौटाने की मांग की तो वह नाराज हो गया। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:00 बजे रास्ते में तुषार को रोककर जान से मारने की धमकी और गालियां दीं। तुषार ने बताया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है और किसी की परवाह नहीं करता। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले में कार्रवाई की जाए। थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।