फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सउदी अरब मे नौकरी करने गये खंद्रावली के युवक की सउदी मे मृत्यु हो जाने के बाद उनके घर पर मचा कोहराम।

विज्ञापन
मोहम्मद साद का फाइल फोटो। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
माछरा। परिवार का पालन पोषण करने के लिए सऊदी अरब गए खंद्रावली निवासी युवक की रेगिस्तान में फंसने के कारण मौत हो गई। वहां की सरकार को एक सप्ताह की कड़ी मेहनत के बाद युवक का शव मिला। युवक की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खंद्रावली के प्रधान हाजी आरिफ अली व ग्रामीणों ने बताया कि मो. साद (26) पुत्र इरफान के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह किसी की मदद से करीब दो साल पहले सऊदी अरब में नौकरी करने गया था। मो. साद वहां गाड़ी चलाता था। परिजनों के अनुसार वह 24 जून को गाड़ी लेकर दूसरे शहर गया था। वहां से लौटते समय वह रास्ता भटक गया। रास्ते में उसकी गाड़ी एक स्थान पर फंस गई। मो. साद गाड़ी को वहीं छोड़कर पैदल ही लौटने लगा। बताया गया कि रेगिस्तान में गर्मी और भूख-प्यास के कारण वह गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसका पता चलने पर सरकार ने युवक की तलाश में टीमों को लगाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एक सप्ताह तक युवक की तलाश में टीम लगी रही। 2 जुलाई को सरकार ने दो हेलीकॉप्टरों की मदद से युवक को तलाश कराया। बुधवार को रेगिस्तान में एक स्थान पर युवक का शव पड़ा मिला। वहीं कुछ दूरी पर जंगल में एक स्थान पर गाड़ी फंसी मिली। बुधवार दोपहर सऊदी से परिजनों को फोन पर युवक की मौत की सूचना दी गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ मो. साद के घर जमा होने लगी। ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें