फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ के दौरान सरकार को याद आता है कांवड़ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांवड़ यात्रा आते ही सरकार को फिर गंगनहर की पटरी पर कांवड़ मार्ग बनाने की याद आ गई है। एक साल पहले सीएम ने कांवड़ मार्ग बनाने की घोषणा तो की थी, लेकिन पीडब्लूडी के बजट प्रस्ताव को स्वीकृत ही नहीं किया गया था। अब कांवड़ यात्रा के दौरान फिर से सरकार ने कांवड मार्ग का बजट प्रस्ताव मांग लिया। बुधवार को पीडब्लूडी के अधिकारी बजट प्रस्ताव लेकर लखनऊ पहुंच गए। यदि इस बार सरकार गंभीर रही तो अगले साल कांवड़ मार्ग की सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन

गंगनहर की बायीं पटरी पर पहले से ही चौ. चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग है। जिसपर रोजाना सैकड़ों वाहन फर्राटा भरते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए गंगनहर की दायीं पटरी पर भी सात मीटर चौड़ी सड़क बनाने की घोषणा की थी। जिसपर पीडब्लूडी ने जुलाई 2018 में ही शासन को बजट प्रस्ताव भेज दिया था। उस प्रस्ताव में एक साल में कई बार बदलाव हुआ, लेकिन शासन से स्वीकृति नहीं मिली। अब फिर कांवड़ यात्रा आ गई है तो फिर से सरकार ने कांवड़ मार्ग को लेकर प्रस्ताव मांगने शुरू कर दिए। बुधवार को पीडब्लूडी के अधिशासी अभिंयता एसपी सिंह सहित कई अधिकारी कांवड़ मार्ग का बजट प्रस्ताव लेकर लखनऊ पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक इस बार सरकार कांवड़ मार्ग की दूसरी पटरी को विकसित करने के लिए गंभीर है, शीघ्र ही सड़क निर्माण का भूमिपूजन हो सकता है।
कांवड़ियों के लिए बनाए जाएंगे अस्थाई शौचालय
कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम जुट गया है। जहां शहर के बीच से गुजरने वाले कांवड़ियों के लिए जीआईसी मैदान और बच्चा पार्क पर अस्थाई शौचालय बनाए जाएंगे, वहीं शहर के मुख्य मार्ग और बाईपास पर लगे सभी हैंडपंप ठीक कराए जाएंगे ताकि कांवड़ियों को पानी की समस्या न हो। नगर निगम प्रतिवर्ष कांवड़ियों के लिए पानी, सफाई, शौचालय, पथ प्रकाश आदि की व्यवस्था करता है। कांवड यात्रा को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने पथ प्रकाश का ठेका पहले ही छोड़ दिया है। वहीं निर्माण विभाग ने शौचालय और जलकल विभाग ने हैंडपंप जलापूर्ति सुचारू करने के लिए तैयारी कर ली हैं। बाईपास पर लगे हैंडपंपों का निरीक्षण करा लिया गया है। इस संबंध में कार्यवाहक नगरायुक्त अमित सिंह का कहना है कि कांवड़ मेले को प्राथमिकता पर लिया गया है। सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वह समय से कांवड़ मार्गों पर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। दस जुलाई से पहले सभी मार्गों का निरीक्षण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें