उपचार के दौरान दूसरे युवक की भी मौत
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित नहर के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके साथी की घटना के समय ही मौत हो गई थी।
जानकारी हो कि मुजफ्फरनगर के गांव जरोड़ा निवासी सोनू व धीरज रविवार रात बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। हस्तिनापुर रोड पर नहर के पास पहुंचते ही उनकी बाइक के सामने नीलगाय आ गई, जिस बचाने के प्रयास में बाइक सामने से आए अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिसमें वाहन से कुचलकर सोनू की मौत हो गई थी। जबकि गंभीर हालत में धीरज को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान धीरज की मौत हो गई। थाना प्रभारी विनय आजाद ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।