गांव पुठ्ठी इब्राहिमपुर निवासी समीर, नदीम, शेरू और सलमान मेरठ से देर रात लौट रहे थे। गांव कौहला के निकट मेरठ बिजनौर हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइकों में टक्कर मार दी।
मेरठ-बिजनौर हाईवे पर गांव कौहला के पास दो बाइकों पर सवार तीन लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए मेरठ भेज दिया। तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चारों मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव पुठ्ठी इब्राहिमपुर निवासी हैं। देर रात तीनों के शव उनके आवास पर पहुंचे तो तीनों घरों में मातम पसर गया।
विज्ञापन
ग्राम गंगाधरपुर में निवासी महिपाल सिंह, पत्नी गीता देवी व पुत्र ललित की रविवार को खाटू श्याम राजस्थान जाते वक्त सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद सोमवार की देर रात्रि तीनों के शव गांव पहुंचे। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया।
मंगलवार को जब एक साथ तीन अर्थी उठीं तो हर किसी की आंख नम हो गईं। वहीं परिवार में सिर्फ ललित की पत्नी पूजा ही बची। ललित की शादी को बीस दिन ही हुये थे। पूजा के हाथ की अभी मेहंदी का रंग भी हल्का नहीं हुआ था। किस्मत ने उसका सिंदूर भी छीन लिया।