फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी के आठ साल बाद जन्मे बेटे की मौत, किसान यूनियन का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र गढ़ रोड स्थित अजय अस्पताल के बाहर सोमवार सुबह नवजात का शव रखकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही से भगवानपुर चट्टान गांव के अरविंद के नवजात बेटे की मौत का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीएमओ अशोक कटारिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए।
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर चट्टान निवासी अरविंद तोमर ने बताया कि उनकी पत्नी अनु ने शादी के आठ साल बाद 22 अक्तूबर को बेटे को जन्म दिया। 26 अक्तूबर को निजी अस्पताल से मां-बेटे को चिकित्सको ने स्वस्थ बताते हुए डिस्चार्ज कर दिया। 27 अक्तूबर उनके बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसके हाथ पैर नीले होने लगे थे। वह बच्चे को फिर से अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्चे को इंफेक्शन से परेशानी होने की जानकारी दी और इलाज शुरू किया। रविवार रात बच्चे की मौत हो गई।
सोमवार सुबह लगभग आठ बजे भारतीय किसान यूनियन (भानू )के जिला अध्यक्ष कुलदीप तोमर अपने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल के बाहर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। सीएमओ के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता वापस लौटे। प्रदर्शन करने वालों में नीरज तोमर, सुशील शर्मा, ओम चौहान, महेंद्र तोमर, अरुण तोमर, नरेंद्र शर्मा, कपिल जाटव, असलम, फारुख, सुमित शास्त्री आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें