एसडीएम विजय सिंह ने बताया कि डीएम को इस पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा। दोनों जनपदों के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर भूमाफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और चरागाहों को कब्जामुक्त कराया जाएगा। भाजपा नेता डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि सरकार गोवंश की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। व्यवस्था बनाने के लिए गोशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। शीघ्र तमाम व्यवस्था पूरी हो जाएगी। इस दौरान सीओ भोपा राममोहन शर्मा, थाना भोपा प्रभारी निरीक्षक डा. बीपी सिंह, थाना ककरौली प्रभारी जितेंद्र अंबावत, वन क्षेत्राधिकारी सिंहराज सिंह पुंडीर, पशु चिकित्साधिकारी डा. अखिलेश, राजस्व निरीक्षक ऐनुल हसन, ओमप्रकाश चौहान, पशु चिकित्सक डा. हेमेंद्र, डा. हरेंद्र, रविदीप, भाजपा नेता रामकुमार शर्मा, पंकज, अमित कुमार, रजत, उपेंद्र आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/