अनु गुप्ता की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
आईआईएमटी विश्वविद्यालय गंगानगर के गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार सुबह एमबीए की छात्रा अनु गुप्ता (23) का लहूलुहान शव सीढ़ियों के नीचे मिला। मौत की खबर पाकर परिसर पहुंचे परिजनों ने विवि प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि उसे परीक्षा देने से रोका जा रहा था। इस घटना को लेकर गुस्साए छात्रों ने भी हंगामा कर नारेबाजी की और विरोध में धरने पर बैठ गए। पुलिस इसे खुदकुशी बता रही है।
अनु गुप्ता की मौत का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जिले के देवबंद तहसील स्थित ताजपुर गांव निवासी ओमकार गुप्ता की सबसे छोटी बेटी अनु की कब और कैसे मौत हुई, यह रहस्य बना हुआ है। एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा अनु बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे विवि परिसर स्थित सरोजनी नायडू गर्ल्स हॉस्टल में सीढ़ियों के नीचे लहुलुहान हालत में पड़ी थी। उसे आईआईएमटी लाइफलाइन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार, गंगानगर थाना पुलिस फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोपहर 1:30 बजे विवि पहुंचे परिजनों ने अनु की हत्या का आरोप लगाया। बड़ी बहन तनु ने बताया कि वह तीन बहनों में सबसे छोटी और सबकी लाडली थी। उससे बड़ी तनु और शिवांगी दोनों की शादी हो चुकी है। तनु के मुताबिक मंगलवार को हॉस्टल आने से पहले अनु ने सहारनपुर मॉल से शॉपिंग की थी। एमबीए प्रथम वर्ष में 80 प्रतिशत अंक आए थे। वहीं, विवि के गेट पर धरने पर बैठे छात्रों ने आरोप लगाया कि हाजिरी कम होने पर परीक्षा में न बैठने देने, अधिक फीस लेने और डिबार किए जाने से वह तनाव में थी।
ये भी देखें...
Meerut: एयरपोर्ट जैसा बनेगा सोहराबगेट अड्डा, लोहियानगर से संचालित होंगी बसें, जानें कब से शुरू होगा काम
ये बोले एसपी
मां की मृत्यु और परीक्षा में बैक आने से छात्रा डिप्रेशन में थी। मामला खुदकुशी का लगता है। गहन जांच की जा रही है। अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
- अभिजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक देहात