फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पंचायत के फैसले से क्षुब्ध होकर युवती ने दी जान, प्रेमी पर लगा ये आरोप

Sat, 14 Jul 2018 01:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती का शव उसके घर में ही पड़ा मिला। युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी पर हत्या कर शव घर में डालने का आरोप लगाया है। युवक-युवती को साथ देखने पर एक दिन पहले जमकर बखेड़ा हुआ था। बिरादरी की पंचायत हुई, जिसमें युवक को गांव से निकालने का फैसला सुनाया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बिजनौर में थाना किरतपुर क्षेत्र की है।

विज्ञापन


ग्रामीणों मुताबिक गांव निवासी व्यक्ति की 18 वर्षीय बेटी और गांव के ही बिरादरी के युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। युवती के परिजनों ने गुरुवार सुबह दोनों को एक साथ देख लिया। इस बात पर गांव में बखेड़ा हो गया। बिरादरी की पंचायत बुलाई गई, जिसमें युवक को गांव से निकालने का फैसला सुनाया गया। उसकी पिटाई भी की गई। पंचायत में कहा गया कि किसी भी सूरत में युवक अब गांव में दिखाई नहीं देना चाहिए। शाम को युवती का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के परिजनों ने युवक पर बेटी की हत्या कर शव घर में डालने का आरोप लगाया है।

पढ़ें : प्यार में गिफ्ट देने प्रेमिका के घर पहुंचा आशिक, परिजनों ने पेड़ से बांधकर किया ये हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग नहीं हाथ पकड़कर खींचने पर हुआ बखेड़ा

युवती के परिजनों की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का जिक्र नहीं किया गया है। कहा गया कि युवती गुरुवार सुबह खेत पर थी। युवक ने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया। इस बात पर बखेड़ा हो गया। पंचायत में युवक को गांव से भगाने का फैसला सुना दिया। शाम को परिजन जंगल से घर लौटे तो युवती का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। परिजनों ने युवक पर हत्या करके शव घर में डालने का आरोप लगाया है।
        
फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या        
युवती की किसी ने हत्या नहीं की है, उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है, यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। कार्यवाहक थाना प्रभारी संजीव कुमार के मुताबिक पंचायत में युवक को गांव से भागने का फैसला सुनाने से क्षुब्ध होकर युवती ने घर में फांसी लगाई है। उसकी गर्दन पर फंसी लगाने के निशान पहले ही देख लिए गए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें