घायल दोस्त ने आयुष की मदद से अंकुर के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। उसके परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। एसओ देहली गेट के अनुसार अंकुर किसी निजी संस्थान में नौकरी करता है। उसके पिता अजय गोयल बीमार चल रहे हैं, जबकि मां नहीं है। अंकुर घर में तीन बहनों का इकलौता भाई था। तीन बहनों में दो की शादी हो चुकी है। अंकुर की मौत पर परिवार में कोहराम है। घायल आयुष के परिजन भी पहुंच गए थे।
इसके अलावा वेस्ट एंड रोड पर बाइक टकराने से वेस्ट एंड रोड निवासी अमित और चिंगारू घायल हो गए । दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। रात को इमरजेंसी में तैनात स्टाफ के अनुसार रात 10 बजे से आधी रात तक दुर्घटना के सात मामले आए जिनमें एक की मौत हुई छह घायल हैं।
काश हेलमेट पहना होता
चिकित्सकों के अनुसार अंकुर के सिर में गहरी चोट लगी है। उसने हेलमेट नहीं पहना था। यदि हेलमेट होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। रात को हुए अधिकांश हादसों में युवकों ने हेलमेट नहीं पहने थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/