फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत कार सवारों ने मारी बैरियर में टक्कर, बाल-बाल बचे ASP

Mon, 01 Jan 2018 07:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नववर्ष पर जश्न और स्टंट रोकेने के लिए रात में पुलिस अफसर सड़क पर उतरे। बेगमपुल पर पुलिस चौकी के सामने शराब के नशे में कार चला रहे युवक ने बैरियर में टक्कर मारने के बाद एएसपी और दो सिपाहियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने कार को रोक लिया और चारों युवकों को थाने भेज दिया।  

विज्ञापन


बेगमपुल पर पुलिस चौकी के सामने रात में एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एएसपी कैंट अंकित मित्तल फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने बैरियर भी लगा रखा था। इस बीच सोतीगंज की तरफ से तेज रफ्तार कार आई। चालक ने डिवाइडर की तरफ से कट मारते हुए बैरियर में टक्कर मार दी, उसके बाद चौकी के सामने खड़े एएसपी की तरफ कार चढ़ाने की कोशिश की। एएसपी और उनके हमराह वह एक सिपाही ने किसी तरह पीछे हटकर जान बचाई। पुलिस के रोकने पर पर चालक ने खिड़की नहीं खोली। गुस्साए सिपाहियों ने कार में डंडे बरसा दिए। इस बीच पुलिस ने चारों युवकों को पकड़ लिया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि चारों युवक सोतीगंज के रहने वाले हैं। कार को सीज कर दिया है। मेडिकल कराकर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है। कार में सवार युवक नशे की हालत में थे।

पढ़ें : मैडम! यहां 200 करोड़ छिपा रखें हैं... छापा मार दो

विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री की कार पर बरसाए डंडे, हंगामा

कार में शराब मिली - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना गेट निवासी गोपी मित्तल हिंदू जागरण मंच के महामंत्री हैं। रात में वह परिवार के सदस्यों के साथ घर जा रहे थे। रात में उनकी कार के एक टायर में हवा कम थी। इस कारण टायर आवाज कर रहा था। बेगमपुल पर चेकिंग कर रही फोर्स ने कार रोकने के लिए आवाज लगाई तो शीशा बंद होने के कारण उन्होंने आवाज नहीं सुनी। इस बीच एक सिपाही ने उनक कार का पीछा करते हुए शीशे में डंडे बरसा दिए। इस दौरान गोपी मित्तल ने कार रोक दी और नीचे उतर गये। कार में मौजूद परिवार की महिला भी उतर गई और हंगामा करते हुए एसपी सिटी को घेर लिया। उन्होंने कहा कि रात में क्या कोई अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार से घर भी नहीं जा सकता। पुलिस का तरीका बिल्कुल गलत है। उन्होंने जब आवाज नहीं सुनी तो फिर कार कैसे रोकते। क्या पुलिस किसी पर भी डंडे बरसा देगी। उन्होंने आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग की और कार का शीशा टूटना भी बताया। बाद में एसपी सिटी और एएसपी ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया। एसपी सिटी ने उन्हें कार का टूटा शीशा बदलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिवार घर गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें