संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स विभाग के डीन प्रो. पिंटू मिश्रा को कला एवं फाइन आर्ट्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें एक भव्य समारोह में कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने प्रदान किया। कार्यक्रम में नृत्य, संगीत और फैशन की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का आयोजन बिट्स ऑफ डांस के डायरेक्टर समीर खुर्शीद द्वारा किया गया। प्रो. पिंटू मिश्रा को कला क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों, नवाचार और युवा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
विवि कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रो. मिश्रा ने अपनी कला और समर्पण से विश्वविद्यालय की पहचान राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाई है। वहीं, विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. शल्या राज ने कहा कि प्रो. मिश्रा की उपलब्धि विद्यार्थियों और युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा है। सम्मान मिलने पर प्रो. पिंटू मिश्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय सुभारती परिवार, विश्वविद्यालय प्रशासन और कला प्रेमियों को दिया।