मृतक के पिता और भाई से मारपीट, घायल
- दोनों पक्षों के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
मेरठ।
अब्दुलापुर में पांच माह पूर्व हुई युवक की हत्या की रंजिश में मृतक के पिता व भाई को आरोपी पक्ष ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लिया है।
बृहस्पतिवार को मृतक का पिता कासिम व भाई टैंपो में सवार होकर मेरठ की ओर जा रहे थे। आरोप है कि हत्या के मुकदमे में नामजद खुर्शीद व उसके परिवार के लोगों ने बीएनजी कॉलेज के समीप टैंपो रुकवाकर पिता-पुत्र को टैंपो से खींचते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। जिससे कासिम गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। कार्यवाहक एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुलापुर निवासी नाजिम पुत्र कासिम की पांच माह पूर्व हत्या कर शव बीएनजी कॉलेज के समीप काली नदी में फेंक दिया था। पड़ोस के चार युवकों खुर्शीद, मेहंदी हसन, फुरकान व मुर्सलीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है।