फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या: पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, पिता ने कहा- मुझे लगा बेटा उसके साथ काम पर जा रहा

Mon, 09 May 2022 09:16 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

करनावल सरूरपुर संपर्क मार्ग पर आम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। जिसकी सूचना लोगों ने परिजनों और पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में थाना क्षेत्र के करनावल सरूरपुर संपर्क मार्ग पर खेत में आम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने शव की शिनाख्त कराई। युवक की पहचान आकाश पुत्र सुरेंद्र निवासी सरूरपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आकाश के पिता सुरेंद्र ने बताया कि उसका बेटा ईंट-भट्ठे पर चचेरे भाई कुलदीप के साथ मिलकर ईंट ढुलाई का काम करता था। सोमवार तड़के गांव का ही एक युवक आकाश को घर से बुलाकर ले गया था। उन्हें लगा कि आकाश ईंट ढुलाई के लिए भट्टे पर जा रहा है। सुबह उसका शव मिलने की जानकारी हुई। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। 

घटना की जानकारी पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जिसने जांच की और अहम साक्ष्य जुटाए। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें