फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

परतापुर। थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास स्थित ऑर्चिड ग्रीन ग्रहम सोसायटी के एक फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने थाने पहुंच कर मृतका के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिजली बंबा बाईपास स्थित ऑर्चिड ग्रीन ग्रहम सोसायटी के फ्लैट डब्ल्यू-3 में गांव खड़ोली निवासी महिला पूजा सैनी चार वर्षीय बेटे के साथ किराये पर रहती थी। शनिवार को फ्लैट से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दोपहर में परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बेडरूम में पंखे से पूजा सैनी का शव लटका हुआ था। शव से काफी बदबू आ रही थी। पुलिस के अनुसार, शव करीब चार दिन से लटका हुआ था। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिछले माह किराये पर लिया था फ्लैट
फ्लैट मालिक रेखा ने बताया कि गत माह 22 जुलाई को शॉपिंग मॉल में काम करने वाली पूजा सैनी को किराये पर फ्लैट दिया था। वह यहां अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ रह रही थी। रक्षाबंधन पर वह अपने मायके खड़ौली गई थी। बेटे को वहीं पर छोड़कर वापस लौट आई थी। उसने बेटे के बारे में बताया था कि वह अपनी नानी के घर पर रुक गया है। कुछ दिन बाद अपने मामा के साथ वापस लौट आएगा।
ससुराल वाले करते थे उत्पीड़न
घटना की जानकारी मिलने के बाद परतापुर थाने पहुंचे मृतका के भाई प्रदीप सैनी ने बताया कि पूजा की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व राहुल सैनी निवासी नूर नगर लिसाड़ी गेट के साथ हुई थी। पति राहुल, सास मूर्ति, जेठ बिरजू और जेठानी मीनू दहेज की मांग के चलते उसकी बहन का उत्पीड़न करते थे। कुछ समय पहले राहुल व उसके परिजनों ने पूजा के साथ मारपीट कर उसे देर रात घर से बाहर निकाल दिया था। पूजा ने कंकरखेड़ा थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। राहुल और अन्य आरोपी उसे केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। प्रदीप का कहना है कि उसकी बहन की हत्या उसके ससुरालियों ने ही की है।
ब्यूटी पार्लर में काम करती थी पूजा सैनी
सुपरटेक सोसायटी स्थित ब्यूटी पार्लर के मालिक सौरभ ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले से पूजा सैनी उनके ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। सौरभ ने ही पूजा और उसके चार वर्षीय बच्चे को ऑर्चिड ग्रीन ग्रहम में फ्लैट किराये पर दिलाया था।
विज्ञापन

वर्जन...
सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा था। मृतका के परिजनों की तहरीर मिलने और जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें