फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मथुरा पैलेस के पास नाले में मिली ई-रिक्शा चालक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित मथुरा पैलेस के पास नाले में शनिवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त बिहार निवासी ई-रिक्शा चालक के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब सात बजे राहगीरों ने मथुरा पैलेस के सामने स्थित नाले में एक व्यक्ति का शव देखा। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। व्यापारियों ने बताया कि 50 वर्षीय प्रभु बिहार का रहने वाला था। ई-रिक्शा चलाता था। मृतक रात को मथुरा पैलेस के पास ही किसी भी दुकान के बाहर सो जाता था। अधेड़ की ई-रिक्शा भी बाजार के पास से बरामद हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि देर रात शराब के नशे में नाले में गिरने से ई-रिक्शा चालक की मौत हुई है। उधर, सीओ कैंट प्रकाश चंद अग्रवाल का कहना है कि शव को मोर्चरी भेज दिया गया है, मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें