फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
मृतक सविता का फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हस्तिनापुर (मेरठ)। कस्बे की भीमनगर काॅलोनी निवासी 30 वर्षीय सविता ने अपने घर में लगे पंखे से चुनरी का फंदा लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी से परिजनों में मातम छा गया। थाना हस्तिनापुर पुलिस जांच में जुटी है। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे भीमनगर कॉलोनी में सविता ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में लगे पंखे से चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। सूचना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूछताछ में पति सुनील ने बताया कि सविता के माता-पिता नहीं हैं। सविता कस्बे की मनोहरपुर काॅलोनी की रहने वाली थी। सविता व सुनील दोनों एक साथ पढ़ते थे। उसी समय दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद 30 अप्रैल 2025 को दोनों की पसंद से शादी हो गई। वह दोनों सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे थे और हंसी खुशी रह रहे थे।
शुक्रवार की सुबह किसी बात पर कुछ अनबन हुई थी। इसके बाद सविता भीम नगर कॉलोनी स्थित अपने घर से कहीं चली गई थी। इसकी सूचना सुनील ने सविता के भाई को दी। परंतु दोपहर बाद सविता ने स्वयं को बैंक में होना बताया और कुछ देर बाद घर पर आ गई। पति से इस बात को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद सुनील सब्जी लेने के लिए बाजार चला गया। कुछ देर बाद ही उसकी भतीजी ने कॉल कर जानकारी दी। सूचना पाते ही वह घर पहुंच गया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



सविता ने क्यों की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
मृतका सविता और सुनील ने एक-दूसरे को पसंद करने के बाद शादी की थी। दोनों ने पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई की है और शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे थे। दोनों की शादी को करीब करीब साढ़े छह महीने का समय ही हुआ था। फिर दोनों के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ जो सविता को अपने प्यार को छोड़कर मौत का रास्ता अपनाना पड़ा। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर गहनता से अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।


पुलिस कर रही है मामले की जांच

विवाहिता की आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं लगा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस अभी जांच कर रही है। -पंकज लवानिया, सीओ, मवाना
विज्ञापन

मृतक सविता का फाइल फोटो- फोटो : सोशल मीडिया

मृतक सविता का फाइल फोटो- फोटो : सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें