फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परतापुर रेलवे फाटक के पास पेड़ पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर फ्लाईओवर स्थित रेलवे फाटक 21 ए के पास सोमवार शाम पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन




परतापुर रेलवे फाटक से गगोल रोड़ मार्केट जाने वाले मार्ग पर राहगीरों ने सोमवार शाम शीशम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका देखा। व्यक्ति ने अपनी शर्ट, जैकेट और रस्सी से पेड़ की डाल में फंदा लगाया था। उसने नीले रंग की जींस और टीशर्ट पहन रखी थी। राहगीरों ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नही हो सकी। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। आशंका जताई जा रही है कि कहीं और हत्या करके यहां लाकर शव को पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें