फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लोधीपुर झाल में महिला और सोती नदी में बुजुर्ग का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़/हस्तिनापुर। परीक्षितगढ़ और हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में एक महिला और बुजुर्ग के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों शवों की पहचान का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। आसपास के थाना पुलिस को सूचना देकर पुलिस दोनों शवों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में अनूपशहर गंगनहर ब्रांच की लोधीपुल झाल में महिला का कई दिन पुराना शव मिला है। हस्तिनापुर क्षेत्र में किशनपुर के समीप सोती नदी में व्यक्ति का शव मिला है। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। परीक्षितगढ़-आसिफाबाद स्थित अनूपशहर गंगनहर ब्रांच की लोधीपुर झाल में महिला का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव पानी से बाहर निकाला। शव की पहचान नहीं हो सकी।
उधर, हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर के समीप सोती नदी में बुजुर्ग का शव मिला है। शुक्रवार शाम ग्रामीणों को नदी में शव दिखाई दिया। पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो पुराना शव एक झुंड में अटका था। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक की उम्र 60 साल के करीब है। सिर पर मंकी कैप और सफेद कुर्ता पजामा पहना हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि डूबने से बुजुर्ग की मौत हुई है। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि महिला और व्यक्ति की शवों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। लग रहा है कि दोनों की मौत कई दिन पहले हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें