फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दयाशंकर का परिवार भाजपा का परिवार’

Sun, 24 Jul 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि दयाशंकर मामले में बसपा राजनीति कर रही है। क्योंकि किसी भी गलती के लिए क्षमा और सजा दो ही प्रावधान है। भाजपा दोनों ही कर चुकी है। बावजूद इसके जिस तरह का प्रदर्शन बसपाइयों ने दयाशंकर के आवास पर किया और उनकी पत्नी बेटी के लिए अपशब्द कहे, वह किसी भी तरीके से सही नहीं कहे जा सकते हैं। दयाशंकर का परिवार भाजपा का परिवार है और हम उस परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मेरठ भाजपा महानगर के प्रशिक्षण शिविर में आए डॉ. महेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस बार निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। जनता सुशासन चाहती है, जो भाजपा ही दे सकती है। प्रदेश में इस समय गुंडाराज चरम पर है। कानून व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि हम विकास और सुशासन के मुद्दे पर चुनाव में आ रहे हैं।
जब भाजपा की सरकार केंद्र में आई तो उत्तर प्रदेश में मात्र दो हवाई अड्डे थे, लेकिन उन्होंने नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश में नौ हवाई अड्डे स्वीकृत कराए हैं। जिन पर काम शुरू हो रहा है। इसके अलावा अब पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री होने के बाद महाभारत, राम और कृष्ण सर्किट के तहत पूरे प्रदेश को कवर किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से वेस्ट यूपी के लाक्ष्य गृह और हस्तिनापुर आदि स्थान जहां विकसित होंगे, वहीं अयोध्या, चित्रकूट, मथुरा आदि के विकास को भी गति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें