फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

210 बी के मलबे की जांच करेगी आईआईटी रुड़की

Sat, 23 Jul 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 छावनी क्षेत्र के विवादित बंगले 210 बी स्थित आरआर मॉल के ध्वस्त मलबे की जांच आईआईटी रुड़की करेगी। वह मॉल में यूज होने वाले मैटेरियल की गुणवत्ता की जांच कर कैंट बोर्ड को रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

बंगला नंबर 210 बी 22 सालों से विवाद चल रहा है। तीन जून को रक्षा मंत्रालय ने कैंट बोर्ड के सीईओ को बंगला के परिसर में बने आरआर मॉल ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे। 19 जून कैंट बोर्ड की टीम मॉल ध्वस्त करने पहुंची, लेकिन उसे भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद कैंट बोर्ड ने 9 जुलाई को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया। मात्र 13 मिनट में पांच जिंदगी मलबे में दब गईं। चार लोगों की मौत हो गई। इसकी जांच कैंट बोर्ड टीम कर रही है। मॉल में लगने वाले मैटेरियल की गुणवत्ता की जांच के लिए कैंट बोर्ड ने आईआईटी रुड़की से संपर्क किया है। सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि आईआईटी रुड़की को मॉल के मलबे में लगी सामग्री की जांच का जिम्मा सौंपा है। उसके सदस्य जल्द ही मॉल के मलबे का अलग-अलग सैंपल लेंगे। इनकी रिपोर्ट पर कैंट बोर्ड कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें