बुधवार को बड़ौत निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी कि कैराना निवासी एक पुलिस कांस्टेबल से उसकी बेटी का रिश्ता तय हुआ था। बृहस्पतिवार को बेटी की बरात जानी थी, लेकिन कांस्टेबल ने दहेज में कार और अन्य समान की मांग की। मना करने पर शादी से इनकार कर दिया। मामला परिवार परामर्श केंद्र महिला पुलिस चौकी पहुंचा।
जहां दोनों पक्षों को बुलाया गया। बाद में लड़की पक्ष ने कहा कि अभी तक उनके जितने रुपये खर्च हुए हैं वह वापस दे दो। वहीं दोनों पक्ष शादी से पहले रस्मों में खर्च हुए रुपये देने पर रजामंद हो गये। युवती की मां ने कहा कि अब वह सिपाही से शादी नहीं करेंगे। बेटी की शादी किसी अन्य स्थान पर की जाएगी।