फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को उनके अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए : डॉ. अंजू बाला राजपूत

Tue, 02 Dec 2025 06:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को बीएड विभाग में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता मिशन शक्ति के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अनिता राठी द्वारा किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजिका डॉ. अंजू बाला राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बेटियों को उनके अधिकारों व कानून से संबंधित जानकारी, बचाव के उपाय और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। जज अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. ममता सिंह व डॉ. कविता गर्ग रहीं। क्विज प्रतियोगिता में इकरा, सदफ, मिसबा चौहान, रुबीना, स्वाति, सोनी, हिफज, इलमा आदि ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें